मकर राशि- मकर राशि के स्वामी शनि देव हैं, जो कर्म और अनुशासन के प्रतीक माने जाते हैं। इस राशि के लोग गंभीर, मेहनती और जिम्मेदार होते हैं। ये अपने लक्ष्य को पाने के लिए लगातार प्रयास करते हैं और कठिन परिस्थितियों में भी हार नहीं मानते। मकर राशि के जातक धैर्य से काम लेते हैं और धीरे-धीरे सफलता हासिल करते हैं। ये अपने काम को प्राथमिकता देते हैं और जीवन में स्थिरता चाहते हैं। कभी-कभी इनका स्वभाव थोड़ा सख्त लग सकता है, लेकिन अंदर से ये बहुत समझदार और व्यावहारिक होते हैं। आज का राशिफल
विज्ञापन
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आएगा। आपकी कोई पुरानी गलती अचानक सामने आ सकती है, इसलिए संयम से काम लें। बिना मांगे सलाह देने या लेने से बचना ही बेहतर रहेगा। यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो वह आपसे वापस मांग सकता है। घर-परिवार में खुशी का माहौल रहेगा और आपकी कोई मनोकामना भी पूरी हो सकती है। पिताजी के साथ किसी पारिवारिक विषय पर महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है