Aaj Ka Makar Rashifal: आज आपको पारिवारिक जीवन में सफलता मिलेगी। आपको अपने किसी मित्र से लंबे समय बाद मिलने का मौका मिलेगा। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है।
मकर राशि के लोग मेहनती, अनुशासित और लक्ष्य केंद्रित होते हैं। ये धैर्यपूर्वक अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने की क्षमता रखते हैं। ये व्यावहारिक और ज़िम्मेदार होते हैं, लेकिन कभी-कभी अत्यधिक कठोर भी बन सकते हैं। प्रशासन, इंजीनियरिंग और बिजनेस में ये सफल होते हैं। आइए जानते हैं आज का राशिफल।
ज्योतिष के अनुसार, मकर राशि के जातकों के नाम निम्नलिखित अक्षरों से शुरू हो सकते हैं:
भो, जा, जी, जू, खा, की, कू
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज आपको पारिवारिक जीवन में सफलता मिलेगी। आपको अपने किसी मित्र से लंबे समय बाद मिलने का मौका मिलेगा। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है। विद्यार्थी पढ़ाई-लिखाई पर पूरा फोकस बनाएंगे, तभी उन्हें किसी परीक्षा में सफलता हासिल होगी। घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आपको किसी सामाजिक आयोजन में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा, जो विद्यार्थी विदेश जाने की योजना बना रहे थे, तो उन्हें अच्छी सफलता हासिल होगी।
विज्ञापन
शुभ रंग: लाल
उपाय
अपने खानपान पर ध्यान दें, और ताजे फल खाएं।
किसी रिश्तेदार को मदद करने के लिए अपना हाथ बढ़ाएं।
मकर राशि के लोगों को मंगलवार को हनुमान जी की पूजा करनी चाहिए।
घर में शुभ कार्य करें और सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करें।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है