Aaj Ka Makar Rashifal: आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आज आपको कोई फैसला जल्दबाजी में लेने से बचना होगा। धन को लेकर यदि कोई समस्या थी, तो वह भी दूर होती दिख रही है।
मकर राशि के लोग मेहनती, अनुशासित और लक्ष्य केंद्रित होते हैं। ये धैर्यपूर्वक अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने की क्षमता रखते हैं। ये व्यावहारिक और ज़िम्मेदार होते हैं, लेकिन कभी-कभी अत्यधिक कठोर भी बन सकते हैं। प्रशासन, इंजीनियरिंग और बिजनेस में ये सफल होते हैं। आइए जानते हैं आज का राशिफल।
ज्योतिष के अनुसार, मकर राशि के जातकों के नाम निम्नलिखित अक्षरों से शुरू हो सकते हैं:
भो, जा, जी, जू, खा, की, कू
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आज आपको कोई फैसला जल्दबाजी में लेने से बचना होगा। धन को लेकर यदि कोई समस्या थी, तो वह भी दूर होती दिख रही है। भाग्य का आपको पूरा साथ मिलेगा। भाई व बहनों से आपको मेलजोल बनाए रखनी होगी, जो लोग नौकरी को लेकर परेशान चल रहे हैं, उन्हें कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपके धन-धान्य में वृद्धि होने से खुशी होगी। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती हैं।
विज्ञापन
शुभ रंग: लाल
उपाय
अपने खानपान पर ध्यान दें, और ताजे फल खाएं।
किसी रिश्तेदार को मदद करने के लिए अपना हाथ बढ़ाएं।
मकर राशि के लोगों को मंगलवार को हनुमान जी की पूजा करनी चाहिए।
घर में शुभ कार्य करें और सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करें।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।v