मकर राशि के लोग मेहनती, अनुशासित और लक्ष्य केंद्रित होते हैं। ये धैर्यपूर्वक अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने की क्षमता रखते हैं। ये व्यावहारिक और ज़िम्मेदार होते हैं, लेकिन कभी-कभी अत्यधिक कठोर भी बन सकते हैं। प्रशासन, इंजीनियरिंग और बिजनेस में ये सफल होते हैं।
ज्योतिष के अनुसार, मकर राशि के जातकों के नाम निम्नलिखित अक्षरों से शुरू हो सकते हैं:
भो, जा, जी, जू, खा, की, कू
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मौज मस्ती भरा रहने वाला है। प्रॉपर्टी डीलिंग का काम कर रहे लोगों को कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। आपको कुछ मौसमी बीमारी होने की संभावना है, जिससे आपको सावधान रहना होगा। यदि आपने किसी से धन उधार लिया था, तो वह आपको वापस मिल सकता है। आपको किसी पुरानी गलती को करने से परिवार में किसी सदस्य से डांट खानी पड़ सकती है। आपके कुछ नए विरोधी उत्पन्न हो सकते हैं, जिनसे आपको बचना होगा।
विज्ञापन
उपाय
अपने खानपान पर ध्यान दें, और ताजे फल खाएं।
घर में शुभ कार्य करें और सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करें।
किसी रिश्तेदार को मदद करने के लिए अपना हाथ बढ़ाएं।
मकर राशि के लोगों को मंगलवार को हनुमान जी की पूजा करनी चाहिए।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।v