फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का राशिफल: मकर राशि वालों को जल्दबाजी में काम करने से बचना होगा, पढ़ें 15 नवंबर का राशिफल

Sun, 15 Nov 2026 05:21 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

आज का दिन कुछ मामलों में अच्छा तो कुछ मामलों में चुनौतीपूर्ण रह सकता है। कामकाज में तकनीकी समस्या या किसी छोटी रुकावट के कारण आपकी गति धीमी पड़ सकती है।
विज्ञापन
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मकर राशि पर शनि ग्रह का आधिपत्य माना जाता है। इस राशि के जातक अनुशासनप्रिय, मेहनती और जिम्मेदार स्वभाव के होते हैं। ये अपने जीवन में धीरे-धीरे लेकिन स्थिर रूप से आगे बढ़ते हैं और जो सफलता हासिल करते हैं, वह लंबे समय तक कायम रहती है। अपने लक्ष्यों को पाने के लिए ये निरंतर प्रयास करते रहते हैं और आसानी से हार नहीं मानते। योजनाबद्ध तरीके से कार्य करना इन्हें पसंद होता है, जिससे ये ठोस और स्थायी उपलब्धियां प्राप्त करते हैं। विपरीत परिस्थितियों में भी धैर्य बनाए रखना इनकी सबसे बड़ी ताकत होती है। इस राशि के लोगों के लिए काली उड़द, तिल या लोहे से जुड़ी वस्तुओं का दान शुभ माना जाता है। आज का राशिफल
विज्ञापन


मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope
आज का दिन कुछ मामलों में अच्छा तो कुछ मामलों में चुनौतीपूर्ण रह सकता है। कामकाज में तकनीकी समस्या या किसी छोटी रुकावट के कारण आपकी गति धीमी पड़ सकती है। इसलिए किसी भी काम को जल्दबाजी में पूरा करने के बजाय ध्यानपूर्वक करें। जिम्मेदारियां बढ़ने से मानसिक दबाव महसूस हो सकता है, लेकिन सभी कामों को योजनाबद्ध तरीके से निपटाने पर स्थिति संभल जाएगी।

लगातार काम करते रहने के बजाय अपने लिए भी थोड़ा समय निकालें। आराम और मानसिक शांति को प्राथमिकता देना जरूरी होगा। पारिवारिक जीवन में जीवनसाथी से किया हुआ कोई वादा पूरा करना न भूलें। आपकी छोटी-सी पहल भी रिश्ते में विश्वास और अपनापन मजबूत कर सकती है। आज काम और निजी जीवन के बीच संतुलन बनाए रखना आपके लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण रहेगा।
विज्ञापन


साप्ताहिक राशिफल: 16 से 22 नवंबर तक इन राशियों को मिलेगी बड़ी खुशखबरी, इन लोगों को रहना होगा सावधान
विज्ञापन

नवंबर मासिक राशिफल: मकर राशि वालों के लिए चुनौतीपूर्ण रह सकता है माह, धैर्य और सतर्कता बनाए रखें
नवंबर मासिक राशिफल 2026: किसकी होगी तरक्की और किसे मिलेगा धन लाभ? पढ़ें सभी 12 राशियों का भविष्यफल

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें