मकर राशि- मकर राशि पर शनि देव का प्रभाव होता है, जो कर्म, अनुशासन और न्याय के प्रतीक हैं। इस राशि के लोग करियर और जिम्मेदारियों को ये प्राथमिकता देते हैं। इनकी सोच व्यावहारिक होती है, जिससे ये मुश्किल परिस्थितियों में भी सही फैसले ले पाते हैं। हालांकि, कभी-कभी ये थोड़े सख्त नजर आते हैं, लेकिन अंदर से बेहद भरोसेमंद होते हैं। इस राशि के लोग मेहनती, गंभीर और जिम्मेदार होते हैं। ये अपने लक्ष्य को पाने के लिए लगातार प्रयास करते रहते हैं और आसानी से हार नहीं मानते। ये योजनाबद्ध तरीके से काम करना पसंद करते हैं और धीरे-धीरे स्थायी सफलता हासिल करते हैं। आज का राशिफल
आज हर कदम सोच-समझकर बढ़ाने की जरूरत है। मन में चल रही उलझनों को शांत दिमाग से सुलझाएं। नए काम की योजना भविष्य में बड़ा फायदा दे सकती है। विवादों से दूरी बनाए रखना ही समझदारी होगी। किसी मनोरंजन या यात्रा से मन हल्का और खुश महसूस करेगा।
Vish Yog 2026 Rashifal: चंद्रमा और शनिदेव ने मीन राशि में बनाया विष योग, इन 3 राशियों को रहना होगा सतर्क