Aaj Ka Makar Rashifal: आज का दिन आपके लिए जमीन जायदाद के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपका कोई अटका हुआ काम पूरा होगा। आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से अच्छा मार्गदर्शन मिलेगा।
मकर राशि के लोग मेहनती, अनुशासित और लक्ष्य केंद्रित होते हैं। ये धैर्यपूर्वक अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने की क्षमता रखते हैं। ये व्यावहारिक और ज़िम्मेदार होते हैं, लेकिन कभी-कभी अत्यधिक कठोर भी बन सकते हैं। प्रशासन, इंजीनियरिंग और बिजनेस में ये सफल होते हैं। आइए जानते हैं आज का राशिफल।
ज्योतिष के अनुसार, मकर राशि के जातकों के नाम निम्नलिखित अक्षरों से शुरू हो सकते हैं:
भो, जा, जी, जू, खा, की, कू
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए जमीन जायदाद के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपका कोई अटका हुआ काम पूरा होगा। आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से अच्छा मार्गदर्शन मिलेगा। आपके बिजनेस की कोई अटकी हुई डील फाइनल हो सकती है, लेकिन उसके लिए आपको किसी अजनबी पर भरोसा करने से बचना होगा। आप अपनी इच्छाओं पर अच्छा खासा खर्च करेंगे। आपको जीवनसाथी की ओर से सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। परिवार में यदि कोई वरिष्ठ सदस्य आपको काम को लेकर कोई सलाह दे, तो आप उस पर अमल अवश्य करें।
विज्ञापन
शुभ रंग: लाल
उपाय
अपने खानपान पर ध्यान दें, और ताजे फल खाएं।
किसी रिश्तेदार को मदद करने के लिए अपना हाथ बढ़ाएं।
मकर राशि के लोगों को मंगलवार को हनुमान जी की पूजा करनी चाहिए।
घर में शुभ कार्य करें और सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करें।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।v