मकर राशि के लोग मेहनती, अनुशासित और लक्ष्य केंद्रित होते हैं। ये धैर्यपूर्वक अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने की क्षमता रखते हैं। ये व्यावहारिक और ज़िम्मेदार होते हैं, लेकिन कभी-कभी अत्यधिक कठोर भी बन सकते हैं। प्रशासन, इंजीनियरिंग और बिजनेस में ये सफल होते हैं। आइए जानते हैं
आज का राशिफल।
ज्योतिष के अनुसार, मकर राशि के जातकों के नाम निम्नलिखित अक्षरों से शुरू हो सकते हैं:
भो, जा, जी, जू, खा, की, कू
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अपने कामों पर ध्यान देने के लिए रहेगा, क्योंकि आपको काम को लेकर कुछ समस्याएं बनी रहेंगी, जिससे आपका मन परेशान हो सकता है, इसलिए आप यदि कोई काम करें, तो समय रहते पूरा करने की कोशिश करें। शीघ्रगामी वाहनों के प्रयोग से आपको थोड़ा सावधान रहना होगा। यदि आपने किसी काम को लेकर बेवजह लटकाया, तो इससे परिवार के सदस्य भी नाराज हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आप अधिकारियों के सामने अपनी बात अवश्य रखें, नहीं तो वह आपको झूठा साबित कर सकते हैं।
शुभ रंग: लाल
उपाय
- अपने खानपान पर ध्यान दें, और ताजे फल खाएं।
- किसी रिश्तेदार को मदद करने के लिए अपना हाथ बढ़ाएं।
- मकर राशि के लोगों को मंगलवार को हनुमान जी की पूजा करनी चाहिए।
- घर में शुभ कार्य करें और सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करें।
November Monthly Tarot Reading: मकर और वृषभ राशि का प्रेम जीवन रहने वाला है रोमांटिक, पढ़ें मासिक टैरो राशिफल
Monthly Horoscope November: नवंबर का मासिक राशिफल, कई राशियों की होगी बल्ले-बल्ले और चमकेगा भाग्य
Monthly Numerology: इन मूलांक के लोगों के लिए कमाल का रहने वाला है नवंबर, पड़ें मासिक अंक फल
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है