Aaj Ka Kumbh Rashifal: आज का दिन राजनीति में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाले हैं, क्योंकि उनके कामों से उन्हें एक नई पहचान मिलेगी, लेकिन आपको वाहनों का प्रयोग थोड़ा ध्यान रखकर करना होगा।
कुंभ राशि के जातक स्वतंत्र विचारों वाले, रचनात्मक और मानवीय होते हैं। इन्हें नई चीज़ें सीखना और समाज के हित में कार्य करना पसंद होता है। हालांकि, कभी-कभी ये बहुत ही जिद्दी और अलग सोच वाले हो सकते हैं। ये लोग बदलाव के पक्षधर होते हैं और अपनी विचारधारा को चुनौती देने से नहीं डरते। आइए जानते हैं आज का राशिफल।
ज्योतिष के अनुसार, कुंभ राशि के जातकों के नाम निम्नलिखित अक्षरों से शुरू हो सकते हैं:
गे, गो, सा, सू, से, सो, द
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन राजनीति में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाले हैं, क्योंकि उनके कामों से उन्हें एक नई पहचान मिलेगी, लेकिन आपको वाहनों का प्रयोग थोड़ा ध्यान रखकर करना होगा, क्योंकि कोई दुर्घटना होने की संभावना है। संतान को आप किसी प्रतियोगिता में भाग दिला सकते हैं। आपको किसी लिए गए निर्णय के लिए पछतावा हो सकता है, लेकिन किसी कानूनी मामले में आपको काफी मेहनत मशक्कत के बाद खुशखबरी सुनने को मिलेगी। आपका कोई मित्र आपके घर दावत पर आ सकता है।
विज्ञापन
शुभ रंग: नीला
उपाय
किसी गरीब को वस्त्र दान करें।
भगवान गणेश की पूजा करें और उनकी कृपा प्राप्त करें।
उधारी चुकता करने के लिए समय पर प्रयास करें।
शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए, रोजाना दशरथ कृत शनि स्तोत्र का पाठ कर सकते हैं।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।