आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहने वाला है। आपको कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। आप अपने पिताजी की सेहत को लेकर परेशान रहेंगे। आप उनके खान-पान पर भी पूरा ध्यान देंगे।
कुंभ राशि के जातक स्वतंत्र विचारों वाले, रचनात्मक और मानवीय होते हैं। इन्हें नई चीज़ें सीखना और समाज के हित में कार्य करना पसंद होता है। हालांकि, कभी-कभी ये बहुत ही जिद्दी और अलग सोच वाले हो सकते हैं। ये लोग बदलाव के पक्षधर होते हैं और अपनी विचारधारा को चुनौती देने से नहीं डरते।
ज्योतिष के अनुसार, कुंभ राशि के जातकों के नाम निम्नलिखित अक्षरों से शुरू हो सकते हैं:
गे, गो, सा, सू, से, सो, द
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहने वाला है। आपको कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। आप अपने पिताजी की सेहत को लेकर परेशान रहेंगे। आप उनके खान-पान पर भी पूरा ध्यान देंगे। आप जीवनसाथी के साथ मिलकर भविष्य को लेकर कोई इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं। यदि आपका कोई जमीन-जायदाद से संबंधित मामला लंबे समय से विवादित था, तो उसमें भी आपको जीत मिल सकती है। आप ससुराल पक्ष के व्यक्तियों से तालमेल बनाकर रखें।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।