फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का राशिफल: कुंभ राशि वालों के लिए सकारात्मक रहेगा दिन, पढ़ें 31 अक्तूबर का राशिफल

Sat, 31 Oct 2026 05:11 AM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

आज करियर और व्यापार के क्षेत्र में आगे बढ़ने के अच्छे संकेत मिल रहे हैं। यदि आप किसी नए अवसर की तलाश में हैं, तो किसी बातचीत, संपर्क या यात्रा के दौरान उपयोगी जानकारी मिल सकती है।
विज्ञापन
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुंभ राशि के स्वामी भी शनि देव माने जाते हैं। इस राशि के लोग अपनी अलग सोच, सामाजिक सरोकार और स्वतंत्र विचारों के लिए जाने जाते हैं। इन्हें नई-नई सोच अपनाना और समाज के लिए कुछ अच्छा करना पसंद होता है। ये स्वतंत्रता प्रिय होते हैं और अपने नियमों के अनुसार जीवन जीना चाहते हैं। मित्रता में ये बेहद ईमानदार और वफादार होते हैं, हालांकि अपनी भावनाओं को खुलकर व्यक्त करने में थोड़ा संकोच करते हैं। अपने ज्ञान और व्यवहार से ये लोगों के बीच विशेष पहचान बना लेते हैं। इस राशि के जातकों के लिए कंबल, नीले वस्त्र या तिल का दान करना लाभकारी माना गया है। आज का राशिफल

विज्ञापन


कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज करियर और व्यापार के क्षेत्र में आगे बढ़ने के अच्छे संकेत मिल रहे हैं। यदि आप किसी नए अवसर की तलाश में हैं, तो किसी बातचीत, संपर्क या यात्रा के दौरान उपयोगी जानकारी मिल सकती है। यह जानकारी भविष्य में आपके लिए लाभ का रास्ता खोल सकती है। कारोबारियों को नए ग्राहकों या व्यावसायिक संपर्कों से फायदा मिलने की संभावना है। नौकरी करने वालों को भी अपनी क्षमता दिखाने और नए काम सीखने का अवसर मिल सकता है। हालांकि, दूसरों के विवादों में पड़ने से बचें।

कई बार दूसरों की समस्याओं को सुलझाने के चक्कर में आपका अपना काम प्रभावित हो जाता है। इसलिए अपनी जिम्मेदारियों पर ध्यान केंद्रित रखें। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन नई चीजें सीखने, अपनी कमियों को सुधारने और पढ़ाई में आगे बढ़ने के लिहाज से अच्छा रह सकता है। पिता के साथ बातचीत करते समय उनके विचारों का सम्मान करें और किसी मतभेद को बहस में न बदलने दें। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को किसी सकारात्मक समाचार की उम्मीद रह सकती है। नियमित अभ्यास और निरंतर मेहनत बनाए रखें, क्योंकि आपकी सफलता की नींव इन्हीं प्रयासों से मजबूत होगी।
विज्ञापन


साप्ताहिक राशिफल: अक्तूबर का आखिरी सप्ताह इन राशियों के लिए रहेगा शुभ, जानें प्रेम और आर्थिक स्थिति का हाल
विज्ञापन

ग्रह गोचर: अक्तूबर में बदलेगी इन ग्रहों की चाल और बनेंगे 5 खास योग, जानें किन राशियों को होगा लाभ
मासिक राशिफल अक्तूबर 2026: इन 4 राशियों के लिए बनेंगे तरक्की और धन लाभ के योग, पढ़ें 12 राशियों का हाल
कुंभ राशि वालों के लिए शुभ और लाभप्रद रहेगा महीना, पढ़ें अक्तूबर का मासिक राशिफल

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।   

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें