कुंभ राशि के जातक स्वतंत्र विचारों वाले, रचनात्मक और मानवीय होते हैं। इन्हें नई चीज़ें सीखना और समाज के हित में कार्य करना पसंद होता है। हालांकि, कभी-कभी ये बहुत ही जिद्दी और अलग सोच वाले हो सकते हैं। ये लोग बदलाव के पक्षधर होते हैं और अपनी विचारधारा को चुनौती देने से नहीं डरते।
ज्योतिष के अनुसार, कुंभ राशि के जातकों के नाम निम्नलिखित अक्षरों से शुरू हो सकते हैं:
गे, गो, सा, सू, से, सो, द
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए योजना बनाकर कामों को करने के लिए रहेगा। आपको किसी पारिवारिक समस्या को लेकर टेंशन बनी रहेगी। आपको दोनों पक्षों की सुनकर ही कोई निर्णय लेना बेहतर रहेगा। आप किसी सरकारी योजना का पूरा लाभ उठाएंगे। आपको किसी से किए हुए वादे को समय रहते पूरा करना होगा। घूमने फिरने के दौरान आपकी किसी में कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी। बिजनेस में आप पार्टनरशिप कर सकते हैं।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।