Aaj Ka Kumbh Rashifal: आपको अपने भाई और बहनों का पूरा साथ मिलेगा। संतान की कोई समस्या रहेगी, तो आप उसे अपने परिजनों की बातचीत से दूर करने के पूरी कोशिश करेंगे।
कुंभ राशि के जातक स्वतंत्र विचारों वाले, रचनात्मक और मानवीय होते हैं। इन्हें नई चीज़ें सीखना और समाज के हित में कार्य करना पसंद होता है। हालांकि, कभी-कभी ये बहुत ही जिद्दी और अलग सोच वाले हो सकते हैं। ये लोग बदलाव के पक्षधर होते हैं और अपनी विचारधारा को चुनौती देने से नहीं डरते। आइए जानते हैं आज का राशिफल।
ज्योतिष के अनुसार, कुंभ राशि के जातकों के नाम निम्नलिखित अक्षरों से शुरू हो सकते हैं:
गे, गो, सा, सू, से, सो, द
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में आप अपनी अच्छी सोच का लाभ उठाएंगे और पारिवारिक समस्याएं भी यदि लंबे समय से चली आ रही थी, तो उन्हें भी आप मिल बैठकर दूर करने की कोशिश करेंगे। आपको अपने भाई और बहनों का पूरा साथ मिलेगा। संतान की कोई समस्या रहेगी, तो आप उसे अपने परिजनों की बातचीत से दूर करने के पूरी कोशिश करेंगे। आपकी कोई नई गाड़ी खरीदने की इच्छा पूरी हो सकती है।
विज्ञापन
शुभ रंग: नीला
उपाय
किसी गरीब को वस्त्र दान करें।
भगवान गणेश की पूजा करें और उनकी कृपा प्राप्त करें।
उधारी चुकता करने के लिए समय पर प्रयास करें।
शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए, रोजाना दशरथ कृत शनि स्तोत्र का पाठ कर सकते हैं।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।