कुंभ राशि कुंभ राशि चक्र की ग्यारहवीं राशि है और इसके स्वामी शनि देव हैं। इसे वायु तत्व की राशि माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुंभ राशि के जातक स्वतंत्र विचारों वाले, रचनात्मक और समाज के प्रति जागरूक होते हैं। इन्हें नई सोच के साथ काम करना और पुरानी परंपराओं से अलग रास्ते तलाशना पसंद होता है। ये दूसरों की मदद करने में भी रुचि रखते हैं। हालांकि, कई बार ये अपने विचारों पर जरूरत से ज्यादा अड़े रह सकते हैं और भावनाएं व्यक्त करने में संकोच कर सकते हैं। शनिवार का दिन इस राशि के लिए विशेष माना जाता है। इस दिन नीले या आसमानी रंग के वस्त्र पहनना शुभ माना जाता है। इनका अलग नजरिया और मौलिक सोच इन्हें दूसरों से अलग पहचान दिलाती है।
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज आपका मन धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों की ओर आकर्षित हो सकता है। पूजा-पाठ या किसी धार्मिक स्थान पर समय बिताने से मानसिक शांति मिलेगी। लंबे समय से रुके सरकारी काम को आगे बढ़ाने के लिए आप किसी प्रभावशाली व्यक्ति से संपर्क कर सकते हैं। यात्रा या किसी खास मुलाकात के दौरान ऐसी जानकारी मिल सकती है, जो भविष्य में आपके काम आएगी। अपनी पसंद और शौक की चीजों पर खर्च करने का मन भी बनेगा, लेकिन बजट का ध्यान रखना जरूरी है। वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें, क्योंकि छोटी सी लापरवाही भी परेशानी बढ़ा सकती है। योजना बनाकर आगे बढ़ेंगे तो दिन का बेहतर उपयोग कर पाएंगे।
साप्ताहिक राशिफल: अक्तूबर का आखिरी सप्ताह इन राशियों के लिए रहेगा शुभ, जानें प्रेम और आर्थिक स्थिति का हाल
ग्रह गोचर: अक्तूबर में बदलेगी इन ग्रहों की चाल और बनेंगे 5 खास योग, जानें किन राशियों को होगा लाभ
मासिक राशिफल अक्तूबर 2026: इन 4 राशियों के लिए बनेंगे तरक्की और धन लाभ के योग, पढ़ें 12 राशियों का हाल
कुंभ राशि वालों के लिए शुभ और लाभप्रद रहेगा महीना, पढ़ें अक्तूबर का मासिक राशिफल
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।