फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का राशिफल: कुंभ राशि वाले किसी काम में लापरवाही न करें, पढ़ें 11 नवंबर का राशिफल

Wed, 11 Nov 2026 05:11 AM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

आज आपको अपनी आमदनी और खर्चों के बीच संतुलन बनाकर चलने की जरूरत होगी। सरकारी योजनाओं या सुविधाओं से लाभ मिलने की संभावना है, लेकिन कानूनी मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही न करें।
विज्ञापन
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुंभ राशि के स्वामी भी शनि देव माने जाते हैं। इस राशि के लोग अपनी अलग सोच, सामाजिक सरोकार और स्वतंत्र विचारों के लिए जाने जाते हैं। इन्हें नई-नई सोच अपनाना और समाज के लिए कुछ अच्छा करना पसंद होता है। ये स्वतंत्रता प्रिय होते हैं और अपने नियमों के अनुसार जीवन जीना चाहते हैं। मित्रता में ये बेहद ईमानदार और वफादार होते हैं, हालांकि अपनी भावनाओं को खुलकर व्यक्त करने में थोड़ा संकोच करते हैं। अपने ज्ञान और व्यवहार से ये लोगों के बीच विशेष पहचान बना लेते हैं। इस राशि के जातकों के लिए कंबल, नीले वस्त्र या तिल का दान करना लाभकारी माना गया है। आज का राशिफल

विज्ञापन


कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज आपको अपनी आमदनी और खर्चों के बीच संतुलन बनाकर चलने की जरूरत होगी। सरकारी योजनाओं या सुविधाओं से लाभ मिलने की संभावना है, लेकिन कानूनी मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही न करें। जरूरी दस्तावेजों और प्रक्रियाओं को ध्यानपूर्वक पूरा करें। यात्रा के दौरान भी सतर्क रहना बेहतर होगा। किसी करीबी व्यक्ति के व्यवहार से मन थोड़ा उदास हो सकता है, लेकिन पुराने मित्र से मुलाकात होने पर आपका मूड बेहतर हो जाएगा।

जीवनसाथी की सेहत को लेकर चिंता रह सकती है, इसलिए उनकी जरूरतों पर ध्यान दें। वाहन या इलेक्ट्रॉनिक सामान से संबंधित अचानक खर्च सामने आ सकता है, इसलिए आर्थिक रूप से थोड़ी तैयारी रखें। पेट और कफ से जुड़ी परेशानियों से बचने के लिए खानपान में सावधानी बरतें। आज अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण और पारिवारिक जिम्मेदारियों पर ध्यान देना आपके लिए जरूरी रहेगा।
विज्ञापन


नवंबर मासिक राशिफल 2026: किसकी होगी तरक्की और किसे मिलेगा धन लाभ? पढ़ें सभी 12 राशियों का भविष्यफल
विज्ञापन

साप्ताहिक राशिफल: नवंबर का दूसरा सप्ताह किसके लिए रहेगा शुभ? जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्यफल
नवंबर मासिक राशिफल: कुंभ राशि वालों के लिए उतार-चढ़ाव भरा रहेगा महीना, समझदारी से काम लें

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।   

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें