कुंभ राशि के जातक स्वतंत्र विचारों वाले, रचनात्मक और मानवीय होते हैं। इन्हें नई चीज़ें सीखना और समाज के हित में कार्य करना पसंद होता है। हालांकि, कभी-कभी ये बहुत ही जिद्दी और अलग सोच वाले हो सकते हैं। ये लोग बदलाव के पक्षधर होते हैं और अपनी विचारधारा को चुनौती देने से नहीं डरते।
ज्योतिष के अनुसार, कुंभ राशि के जातकों के नाम निम्नलिखित अक्षरों से शुरू हो सकते हैं:
गे, गो, सा, सू, से, सो, द
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आप किसी की बातों पर भरोसा ना करें। आपकी सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। आप यदि किसी यात्रा पर जाए, तो उसमें अपने कीमती स्थान की सुरक्षा अवश्य करें। आपको किसी से धन उधार लेने से बचना होगा, नहीं तो आपको उसे उतारने में समस्या हो सकती है। निजी कामों में आपको सावधान रहने की आवश्यकता है और आपको कार्यक्षेत्र में किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर करने से बचना होगा। आप परिवार में किसी सदस्य से यदि कोई बात कहेंगे, तो वह उस पर अमल अवश्य करेंगे।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।