कुंभ राशि के जातक स्वतंत्र विचारों वाले, रचनात्मक और मानवीय होते हैं। इन्हें नई चीज़ें सीखना और समाज के हित में कार्य करना पसंद होता है। हालांकि, कभी-कभी ये बहुत ही जिद्दी और अलग सोच वाले हो सकते हैं। ये लोग बदलाव के पक्षधर होते हैं और अपनी विचारधारा को चुनौती देने से नहीं डरते।
ज्योतिष के अनुसार, कुंभ राशि के जातकों के नाम निम्नलिखित अक्षरों से शुरू हो सकते हैं:
गे, गो, सा, सू, से, सो, द
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। कार्य क्षेत्र में आपको पुराने किए गए कामों के लिए कोई पुरस्कार मिल सकता है। आपको बिजनेस में भी अच्छे लाभ मिलेंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। आप किसी जरूरतमंद व्यक्ति के लिए कुछ रुपयों का इंतजाम कर सकते हैं, जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उन्हें कोई बेहतर अवसर हाथ लग सकता है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।