कुंभ राशि के जातक स्वतंत्र विचारों वाले, रचनात्मक और मानवीय होते हैं। इन्हें नई चीज़ें सीखना और समाज के हित में कार्य करना पसंद होता है। हालांकि, कभी-कभी ये बहुत ही जिद्दी और अलग सोच वाले हो सकते हैं। ये लोग बदलाव के पक्षधर होते हैं और अपनी विचारधारा को चुनौती देने से नहीं डरते।
ज्योतिष के अनुसार, कुंभ राशि के जातकों के नाम निम्नलिखित अक्षरों से शुरू हो सकते हैं:
गे, गो, सा, सू, से, सो, द
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आप अपने कामों पर पूरा ध्यान देंगे और किसी जरूरी कामों को लेकर आप कहीं यात्रा पर भी जा सकते हैं। राजनीति में कार्यरत लोगों को कोई बड़ी जिम्मेदारी के साथ-साथ कोई पुरस्कार भी मिलने की संभावना है। आप किसी दूसरे के मामले में पड़ने से बचें। परस्पर सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आप अपने रक्त संबंधी रिश्तों में मजबूती आएगी।
विज्ञापन
शुभ रंग: नीला
उपाय
किसी गरीब को वस्त्र दान करें।
भगवान गणेश की पूजा करें और उनकी कृपा प्राप्त करें।
उधारी चुकता करने के लिए समय पर प्रयास करें।
शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए, रोजाना दशरथ कृत शनि स्तोत्र का पाठ कर सकते हैं।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।