आज आपको अपनी प्राथमिकताएं तय करके अधूरे कामों को पूरा करने पर ध्यान देना चाहिए। जिन जिम्मेदारियों को आप लगातार टाल रहे हैं, वे आगे चलकर परेशानी का कारण बन सकती हैं।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
कर्क राशि पर चंद्रमा का प्रभाव रहता है। इस राशि के जातक भावनात्मक, कोमल स्वभाव के और परिवार के प्रति पूरी तरह समर्पित होते हैं। अपने अपनों की खुशियों के लिए ये हमेशा आगे रहते हैं और हर परिस्थिति में उनका साथ निभाते हैं। इनका मन कभी-कभी जल्दी बदल जाता है, लेकिन इनकी नीयत साफ और भावनाएं सच्ची होती हैं। इस राशि के लोगों के लिए दूध, चावल या अन्य सफेद वस्तुओं का दान करना शुभ और लाभकारी माना जाता है।आज का राशिफल
विज्ञापन
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज आपको अपनी प्राथमिकताएं तय करके अधूरे कामों को पूरा करने पर ध्यान देना चाहिए। जिन जिम्मेदारियों को आप लगातार टाल रहे हैं, वे आगे चलकर परेशानी का कारण बन सकती हैं। वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें और जल्दबाजी में कोई कदम न उठाएं। वैवाहिक जीवन में कभी-कभी भावनात्मक दूरी या छोटी-मोटी नाराजगी महसूस हो सकती है।
ऐसे में मन की बात दबाकर रखने के बजाय जीवनसाथी से खुलकर बातचीत करना बेहतर रहेगा। घर में किसी शुभ या मांगलिक कार्यक्रम की तैयारियां शुरू होने से आपकी व्यस्तता बढ़ सकती है। परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर जिम्मेदारियां निभाएंगे, तो काम का बोझ हल्का महसूस होगा। धैर्य और आपसी सहयोग से आप दिन को बेहतर बना सकते हैं।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।