कन्या राशि के स्वामी बुध देव हैं और यह पृथ्वी तत्व की राशि है। इस राशि के जातक बुद्धिमान, व्यवस्थित और मेहनती होते हैं। ये हर काम को सोच-समझकर और योजना बनाकर करना पसंद करते हैं। छोटी-छोटी बातों पर ध्यान देना इनकी खासियत होती है। कन्या राशि वालों के लिए हरा रंग शुभ माना जाता है। इन्हें पन्ना रत्न धारण करने की सलाह दी जाती है।
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope
आज कोई बड़ा सपना सिर्फ सपना न रहकर उसे पूरा करने की दिशा में पहला कदम बन सकता है। किसी जरूरतमंद की मदद करने से मन को गहरी संतुष्टि मिलेगी। यात्रा को फिलहाल टालना आपके लिए बेहतर रहेगा। माता-पिता की कोई सलाह आज बेहद काम की साबित हो सकती है। संतान के भविष्य से जुड़ा फैसला आगे चलकर आपको गर्व महसूस करा सकता है। सकारात्मक सोच रखें, क्योंकि आज आपकी सोच ही आपकी सबसे बड़ी ताकत बन सकती है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।