कन्या राशि के लोग व्यावहारिक, विश्लेषणात्मक और परफेक्शनिस्ट होते हैं। ये अपने कार्यों में अत्यधिक सावधानी बरतते हैं और हर चीज़ को गहराई से परखते हैं। ये मेहनती होते हैं और किसी भी कार्य को पूरी निष्ठा और दक्षता के साथ पूरा करते हैं। इनकी सोच तार्किक होती है, लेकिन कभी-कभी ये अत्यधिक आलोचनात्मक बन सकते हैं। ये अपने स्वास्थ्य और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखते हैं। लेखन, अकाउंटिंग, रिसर्च और हेल्थकेयर से जुड़े क्षेत्रों में ये सफल होते हैं। इनका व्यवस्थित और अनुशासित स्वभाव इन्हें हमेशा आगे बढ़ने में मदद करता है।
ज्योतिष के अनुसार, कन्या राशि के जातकों के नाम इन अक्षरों से शुरू हो सकते हैं:
पा, पी, पू, ष, ण, ठा, ठी
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए रचनात्मक कार्यों पर ध्यान देने के लिए रहेगा। व्यवसाय में आप काम को लेकर धन लगाने की सोच सकते हैं। जो जातक नौकरी की तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं, उन्हें कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। विद्यार्थियों को काम को लेकर लापरवाही बिल्कुल नहीं करनी है। आपको किसी दूसरे के मामले में बोलने से बचना होगा। दोस्तों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा।
विज्ञापन
उपाय:
घर में स्वच्छता का ध्यान रखें, क्योंकि यह शांति और समृद्धि लाता है।
पीले रंग के वस्त्र पहनें और घर में पीले फूल रखें।
दीन-दुखियों को खाना या वस्त्र दान करें।
कन्या राशि के लोग भगवान कृष्ण की पूजा करें और गौ माता को हरा चारा खिलाएं।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।