फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का राशिफल: कन्या राशि वालों के अटके काम पकड़ेंगे रफ्तार, जानें दिन का हाल

Mon, 16 Nov 2026 06:27 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

 संतान की ओर से कोई अच्छी खबर मिलने से मन प्रसन्न होगा। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में भी आपकी रुचि बढ़ सकती है, जिससे मानसिक सुकून मिलेगा।
विज्ञापन
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्या राशि कन्या राशि के जातक किसी भी काम को अधूरा छोड़ना पसंद नहीं करते। इस राशि के स्वामी बुध देव हैं और बुधवार इनके लिए शुभ होता है। ये पहले हर पहलू को समझते हैं और उसके बाद ही कोई कदम उठाते हैं। अपने काम में सुधार करने की आदत इनके अंदर हमेशा बनी रहती है। दूसरों की छोटी-छोटी जरूरतों को समझना और जिम्मेदारी से काम करना इनके स्वभाव का अहम हिस्सा है।
विज्ञापन


कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscop
आज दिनभर भागदौड़ और व्यस्तता बनी रह सकती है। कई काम एक साथ सामने आने से थोड़ी परेशानी होगी और कुछ जिम्मेदारियों में छोटी-मोटी रुकावटें भी आ सकती हैं। सेहत में उतार-चढ़ाव के कारण थकान या कमजोरी महसूस हो सकती है, इसलिए अपनी क्षमता से अधिक काम का बोझ न लें। बीच-बीच में आराम करना भी जरूरी होगा। घर में मेहमानों के आने से रौनक बढ़ सकती है और पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। हालांकि, किसी पुरानी बात को लेकर परिवार के सदस्यों के बीच बहस होने की आशंका है। ऐसी स्थिति में अपनी बात पर अड़े रहने के बजाय शांति से समाधान निकालने की कोशिश करें। संतान की ओर से कोई अच्छी खबर मिलने से मन प्रसन्न होगा। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में भी आपकी रुचि बढ़ सकती है, जिससे मानसिक सुकून मिलेगा।

साप्ताहिक राशिफल: 16 से 22 नवंबर तक इन राशियों को मिलेगी बड़ी खुशखबरी, इन लोगों को रहना होगा सावधान
विज्ञापन
विज्ञापन

नवंबर मासिक राशिफल 2026: किसकी होगी तरक्की और किसे मिलेगा धन लाभ? पढ़ें सभी 12 राशियों का भविष्यफल
नवंबर मासिक राशिफल: कन्या राशि के जातकों के लिए दौड़भाग भरा हो सकता है माह, हो सकती है बड़ी डील

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें