फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Kanya Rashifal: आज का कन्या राशिफल, जानिए कैसा बीतेगा आपका पूरा दिन

Mon, 12 May 2025 04:04 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

आज का दिन आपके लिए धन-धान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपका रुका हुआ धन इस महीने आपको मिल सकता है। व्यापार में भी चार चांद लगेंगे। आप दूसरों के मामले में हस्तक्षेप करने से बचें और आपको अपने कामों को धैर्य व साहस से निपटाने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्या राशि

विज्ञापन

कन्या राशि के लोग व्यावहारिक, विश्लेषणात्मक और परफेक्शनिस्ट होते हैं। ये अपने कार्यों में अत्यधिक सावधानी बरतते हैं और हर चीज़ को गहराई से परखते हैं। ये मेहनती होते हैं और किसी भी कार्य को पूरी निष्ठा और दक्षता के साथ पूरा करते हैं। इनकी सोच तार्किक होती है, लेकिन कभी-कभी ये अत्यधिक आलोचनात्मक बन सकते हैं। ये अपने स्वास्थ्य और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखते हैं। लेखन, अकाउंटिंग, रिसर्च और हेल्थकेयर से जुड़े क्षेत्रों में ये सफल होते हैं। इनका व्यवस्थित और अनुशासित स्वभाव इन्हें हमेशा आगे बढ़ने में मदद करता है।

ज्योतिष के अनुसार, कन्या राशि के जातकों के नाम इन अक्षरों से शुरू हो सकते हैं:  
पा, पी, पू, ष, ण, ठा, ठी

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए धन-धान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपका रुका हुआ धन इस महीने आपको मिल सकता है। व्यापार में भी चार चांद लगेंगे। आप दूसरों के मामले में हस्तक्षेप करने से बचें और आपको अपने कामों को धैर्य व साहस से निपटाने की आवश्यकता है। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति धन उधार मांगे, तो आप बहुत ही सोच विचारकर दें। आपकी अपने बॉस से किसी बात को लेकर खटपट होने की संभावना है।
विज्ञापन


उपाय:  

  • घर में स्वच्छता का ध्यान रखें, क्योंकि यह शांति और समृद्धि लाता है।  
  • पीले रंग के वस्त्र पहनें और घर में पीले फूल रखें।  
  • दीन-दुखियों को खाना या वस्त्र दान करें।  
  • कन्या राशि के लोग भगवान कृष्ण की पूजा करें और गौ माता को हरा चारा खिलाएं।

विज्ञापन

Numerology: मूलांक 1 वालों की किसके साथ बनेगी सबसे बेहतर जोड़ी? जानें आपके लिए कौन है उपयुक्त जीवनसाथी
Numerology: किनके साथ बनती है मूलांक 2 वालों की सबसे अच्छी जोड़ी? जानें कौन बन सकता है आपका जीवनसाथी
Numerology: मूलांक 3 वालों की सबसे अच्छी जोड़ी किन मूलांकों के साथ बनती है? जानें क्या कहता है अंक शास्त्र

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें