Aaj Ka Dhanu Rashifal: आज भागदौड़ और व्यस्तता बनी रह सकती है, लेकिन आपकी मेहनत बेकार नहीं जाएगी। आय बढ़ाने के नए रास्ते तलाशने में आपका ध्यान लगा रहेगा और आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए कुछ महत्वपूर्ण योजनाएं बन सकती हैं।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
धनु राशि पर गुरु ग्रह का प्रभाव होता है। इस राशि के लोग ज्ञान की ओर झुकाव रखने वाले, सकारात्मक सोच वाले और दूसरों को प्रेरित करने की क्षमता रखने वाले होते हैं। इन्हें नई-नई चीजें सीखने, यात्रा करने और आध्यात्मिक या धार्मिक गतिविधियों में भाग लेने में रुचि रहती है। ये सच्चाई और ईमानदारी को महत्व देते हैं, इसलिए अपनी बात स्पष्ट रूप से कहने में विश्वास रखते हैं। अपने विचारों और व्यवहार से ये लोगों पर अच्छा प्रभाव डालते हैं। पीले रंग की वस्तुओं का दान करना इनके लिए शुभ और लाभकारी माना जाता है। सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
विज्ञापन
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज भागदौड़ और व्यस्तता बनी रह सकती है, लेकिन आपकी मेहनत बेकार नहीं जाएगी। आय बढ़ाने के नए रास्ते तलाशने में आपका ध्यान लगा रहेगा और आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए कुछ महत्वपूर्ण योजनाएं बन सकती हैं। संतान के भविष्य या पढ़ाई से जुड़े किसी विशेष कोर्स के सिलसिले में बाहर जाने की योजना बन सकती है। ऐसे में जरूरी जानकारी और संस्थान से संबंधित विवरण अच्छी तरह जांच लें। माता-पिता का आशीर्वाद और सहयोग किसी अटके हुए काम को पूरा कराने में मददगार साबित होगा। हालांकि, सेहत के मामले में लापरवाही न करें। लगातार काम करने से थकान महसूस हो सकती है, इसलिए आराम के लिए भी समय निकालें। ऑफिस में काम के प्रति लापरवाही करने से बॉस नाराज हो सकते हैं। राजनीति या सामाजिक मामलों में भी कोई कदम उठाने से पहले सभी पहलुओं को समझना जरूरी होगा।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।