धनु राशि- धनु राशि के स्वामी बृहस्पति हैं, जो ज्ञान, भाग्य और धर्म के प्रतीक माने जाते हैं। इनकी सोच दूरदर्शी होती है और ये बड़े लक्ष्य तय करते हैं। ये दूसरों को प्रेरित करने की क्षमता रखते हैं, हालांकि इनकी बेबाकी कभी-कभी लोगों को कठोर लग सकती है। इस राशि के लोग खुले विचारों वाले, आशावादी और स्वतंत्र सोच रखने वाले होते हैं। इन्हें नई जगहों पर जाना, नई चीजें सीखना और अनुभव हासिल करना बेहद पसंद होता है। ये सच्चाई और ईमानदारी में विश्वास रखते हैं, इसलिए अपनी बात साफ-साफ कह देते हैं। आज का राशिफल
आज मन किसी अनजानी चिंता में उलझा रह सकता है। संतान पक्ष से जुड़ी कोई बात आपको परेशान कर सकती है। जल्दबाजी में लिए गए फैसले नुकसान करा सकते हैं, इसलिए धैर्य ही आपकी सबसे बड़ी ताकत रहेगा। विद्यार्थियों को मानसिक तनाव से राहत मिलेगी। नया वाहन खरीदने का सपना भी पूरा हो सकता है। यात्रा के दौरान मिली कोई जानकारी आगे चलकर आपके लिए फायदेमंद साबित होगी।
Vastu Tips: घड़ी की टिक-टिक में छिपा है सफलता का संकेत, जानिए घड़ी से जुड़े वास्तु नियम