हस्तरेखा शास्त्र में मनुष्य के हथेली पर बने तरह-तरह निशान और लकीरों से उसके जीवन में घटित होने वाले घटनाक्रम के बारे में अनुमान लगाया जाता है। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार हर एक रेखा का अपना महत्व होता है। भाग्यरेखा से व्यक्ति के भाग्यशाली होना या ना होना, मस्तिष्क रेखा की बनावट से व्यक्ति के मान-सम्मान और स्वास्थ्य रेखा से व्यक्ति के सेहत के बारे में कई तरह की जानकरियां मिलती है।