फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palmistry: आपकी अनामिका उंगली खोलेगी किस्मत का राज, इसकी बनावट से जानिए कब मिलेगी तरक्की

Wed, 16 Nov 2022 05:07 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Palmistry: हाथ और उंगलियों की बनावट देखकर ये पता लगाया जा सकता है कि व्यक्ति के जीवन में कितना धन है। उंगलियों की बनावट किसी भी व्यक्ति के स्वभाव के बारे में बहुत कुछ बताती है।
विज्ञापन
आपकी अनामिका उंगली खोलेगी किस्मत का राज - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Ring Finger: सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, किसी भी व्यक्ति के अंगो की बनावट, तिल और निशान आदि को देखकर उसके आने वाले जीवन, व्यापार और धन संबंधित मामलों के बारे में जाना जाता है। इसके अलावा हाथ और उंगलियों की बनावट देखकर ये पता लगाया जा सकता है कि व्यक्ति के जीवन में कितना धन है। उंगलियों की बनावट किसी भी व्यक्ति के स्वभाव के बारे में बहुत कुछ बताती है। आज हम हाथ की अनामिका उंगली यानी रिंग फिंगर की बनावट के बारे में जानेंगे। चलिए जानते हैं किसी भी व्यक्ति के हाथ की नामिका उंगली की बनवाट उसके स्वभाव के बारे में क्या कहती है...  

विज्ञापन


Marriage Astrology: प्रेम विवाह के मामले में लकी होते हैं इस राशि के लोग और इनको होता है अरेंज मैरिज में भरोसा 

  • अनामिका उंगली को रिंग फिंगर भी कहा जाता है। सामुद्रिक शास्त्र में अनामिका उंगली का बहुत ही ज्यादा महत्व होता है, जिसके पीछे का कारण है इस उंगली के नीचे बनने वाला सूर्य पर्वत का आकार। 
  • हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, जिनकी अनामिका उंगली तर्जनी यानी कि हाथ की पहली उंगली से बड़ी होती है ऐसे लोगों में स्वाभिमान कूट-कूटकर भरा होता है। साथ ही आसानी से किसी की भी मदद के लिए तैयार हो जाते हैं। ऐसे लोगों का अपने जीवनसाथी के प्रति कुछ ज्यादा ही झुकाव और लगाव होता है। 
  • इसके अलावा यदि अनामिका और तर्जनी उंगली की लंबाई बराबर हो तो ऐसे व्यक्ति को स्वतंत्र जीवन जीना पसंद होता है। ऐसे लोग न तो दूसरों के काम में दखल देते हैं और न ही इन्हें किसी और का इनके काम में हस्तक्षेप करना पसंद आता है। 
  • वहीं जिन लोगों की अनामिका उंगली तर्जनी उंगली से बड़ी होती है वे लोग धन कमाने में माहिर होते हैं। ऐसे लोगों को जीवन में कभी भी धन दौलत की कमी नहीं होती है। इन्हें आसानी से सबकुछ हासिल हो जाता है। 

Kaal Bhairav Jayanti 2022: आज काल भैरव जयंती पर पढ़ें ये आरती और मंत्र, दुख-दर्द, भय सब होंगे दूर 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें