फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हस्तरेखा: हथेली के कुछ संकेत बताते हैं विदेश यात्रा का शुभ योग

Fri, 26 Jul 2019 08:49 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
हथेली पर विदेश यात्रा की लकीरे
विज्ञापन
कई लोगों के मन में एक इच्छा होती है कि वे अपने जीवन में विदेश यात्रा जरूर करे। विदेश यात्रा का सुख वही व्यक्ति प्राप्त करता है जिसके पास सुख-सुविधा की तमाम चीजें पहले से मौजूद रहती है। इसके अलावा वह व्यक्ति विदेश यात्रा का सुख प्राप्त करता है जिसके भाग्य में विदेश यात्रा का सुख होता है। हस्तरेखा ज्योतिष शास्त्र में हथेलियों पर बनी रेखाओं से मालूम होता है कि विदेश यात्रा का सुख है या नहीं।
विज्ञापन


समस्या कैसी भी हो, हमारे ज्योतिषी से पूछें सवाल और पाएं जवाब मात्र 99 रुपये में। (विज्ञापन)

- अंगूठे के नीचे वाले भाग को शुक्र पर्वत कहते हैं और शुक्र पर्वत के विपरीत में हथेली के अंतिम भाग पर चंद्र पर्वत होता है। अगर कोई रेखा शुक्र पर्वत से निकलकर चंद्र पर्वत की ओर जाए तो विदेश यात्रा का शुभ योग बनता है। ये रेखा जितनी गहरी होती है विदेश यात्रा करने की संभावना उतनी ज्यादा होती है। 
विज्ञापन


- अगर सबसे छोटी उंगली के नीचे वाले भाग जिसे बुध पर्वत कहते हैं वहां से कोई रेखा निकलकर पास वाली दूसरी उंगली जिसे अनामिका कहते हैं उसके नीचे सूर्य पर्वत की ओर जाती है तो ऐसे व्यक्ति के जीवन में कई बार विदेश यात्रा का सुख मिलता है। 
विज्ञापन


- अगर किसी व्यक्ति की हथेली में चंद्र पर्वत पर त्रिभुज का निशान बना होता है तो उसके भाग्य में विदेश यात्रा का योग बनता है।

- जिस किसी का चंद्र पर्वत उभरा हुआ होता है उसे विदेश यात्रा का सुख प्राप्त होता है।

- हथेली पर लकीरों के अलावा तिलों से भी जाना जा सकता है कि विदेश यात्रा का सुख मिलेगा या नहीं। दोनों भौंहों के बीच है अगर कोई तिल हो तो व्यक्ति कई बार विदेश यात्रा करता है। इसके अलावा नाक पर तिल, पैर के तलवे पर तिल, और अंगूठे पर तिल हो तो व्यक्ति विदेश जाता है।

समस्या कैसी भी हो, हमारे ज्योतिषी से पूछें सवाल और पाएं जवाब मात्र 99 रुपये में। (विज्ञापन)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें