हस्तरेखा ज्योतिष के अनुसार हथेली पर कुछ रेखाएं बहुत ही महत्वपूर्ण मानी गई हैं। जिनमें मस्तिक रेखा, ह्रदय रेखा और जीवन रेखा खास होती है। जो रेखा अंगूठे के ठीक नीचे शुक्र पर्वत को घेरे रहती है, वही जीवन रेखा कहलाती है। हथेली पर जीवन रेखा किसी व्यक्ति के बारे में क्या शुभ और अशुभ चीजें बतलाती है आइए जानते हैं।
- अगर हथेली पर जीवन रेखा लंबी, गहरी और स्पष्ट बनी होती है तो यह शुभ होती है। वहीं जीवन रेखा पर किसी तरह का क्रॉस का निशान बना होता है तो यह अशुभ संकेत है।
- जिन व्यक्तियों की जीवन रेखा और मस्तिक रेखा के बीच का अंतर कम होता है वह व्यक्ति खुले विचारों वाला होता है।
- अगर जीवन रेखा पर एक जंजीरनुमा आकृति नजर आती है तो यह सेहत के लिए अच्छा संकेत नहीं माना गया।
- अगर जीवन रेखा दो भागों में बट जाती है और उन दोनों भागों में अंतर ज्यादा है तो जीवन में परेशानियां ज्यादा आती हैं।