फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या आपकी हथेली में भी है धन रेखा? जानें क्या कहता है हस्तरेखा शास्त्र

Sun, 22 Nov 2026 04:47 PM IST
सोनिया चौहान ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Hastrekha Shastra: हस्तरेखा शास्त्र में हथेली की रेखाओं, उनके रंग और उंगलियों की बनावट को व्यक्ति के जीवन से जुड़े कई महत्वपूर्ण संकेतों से जोड़कर देखा जाता है। मान्यता है कि हाथों में मौजूद कुछ खास रेखाएं और निशान व्यक्ति की आर्थिक स्थिति, धन-संपत्ति और मान-सम्मान के बारे में संकेत दे सकते हैं।
विज्ञापन
हथेली की रेखा में धनवान बनने के संकेत - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Money Line In Palm: हस्तरेखा शास्त्र में हथेली की रेखाओं, बनावट और अलग-अलग चिह्नों के आधार पर व्यक्ति के स्वभाव, भाग्य और भविष्य से जुड़े संकेतों का आकलन किया जाता है। मान्यता है कि हथेली की रेखाओं के साथ-साथ उसका रंग भी व्यक्ति की आर्थिक स्थिति के बारे में कई बातें बता सकता है। हथेलियों का साफ और स्वस्थ रंग सुख-समृद्धि का संकेत माना जाता है। आइए जानते हैं हथेली के कौन से रंग और रेखाएं धन-संपत्ति व खुशहाली से जुड़े माने जाते हैं।

विज्ञापन




हथेली के रंग से जानें अपनी आर्थिक स्थिति का राज

 

  • गुलाबी रंग की हथेलियां समृद्धि के साथ साथ व्यक्ति को यश भी देती हैं। 
  • हथेली में अगर कालापन है तो जातक के जीवन में धन का अभाव और संघर्ष आता है। 
  • जिन हथेलियों में पीलापन हो, उनको धन की प्राप्ति के साथ साथ बीमारियों में भी खर्च उठाना पड़ता है। 



उंगलियों से जानें धन-दौलत का राज

 

  • अंगुलियों का लंबा होना, पतला होना, पैसे और यश के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। 
  • अंगुलियों का छोटा और मोटा होना संघर्ष देता है।
  • इसके अलावा, अंगुलियों में गांठें ज्यादा हों तो आर्थिक स्थिति में उतार चढ़ाव होता है।
  • अंगूठा सख्त हो तो धन आता भी है और बचता भी है।
  • हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, कनिष्ठा अंगुलि ज्यादा लंबी हो तो व्यक्ति अपार धन कमाता है। 

विज्ञापन


हाथ की रेखाओं से जानें धन की स्थिति

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, यदि किसी व्यक्ति की भाग्य रेखा मणिबंध से शुरू होकर हथेली के बीच तक पहुंचती है, तो इसे धन प्राप्ति का शुभ संकेत माना जाता है। वहीं, सूर्य पर्वत पर दोहरी रेखा होना भी आर्थिक समृद्धि और धन लाभ से जोड़कर देखा जाता है। इसके अलावा, यदि भाग्य रेखा से कोई शाखा निकलकर बुध पर्वत की ओर जाती है, तो इसे व्यापार के माध्यम से धन कमाने का संकेत माना जाता है।



हस्तरेखा शास्त्र: क्या आपकी हथेली पर भी है ये रेखा? जानें धन से जुड़ा संकेत



हस्तरेखा शास्त्र: कलाई की ये खास रेखाएं बताती हैं जीवन में सुख-समृद्धि के संकेत

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें