फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांवली सूरत है तो उदास नहीं खुश हो जाएं

Tue, 15 Jan 2013 02:04 PM IST
राकेश/इंटरनेट डेस्क।
विज्ञापन
विज्ञापन
अगर आपका रंग सांवला है तो आपको निराश होने की बजाय खुश होना चाहिए। समुद्रशास्त्र के अनुसार सांवली सूरत होना अच्छे हृदय की निशानी कहा गया है। ऐसे लोग वफादार होते हैं और अपने रिश्तों के प्रति समर्पित रहते हैं। कठिन समय आने पर यह मुश्किलों का सामना बड़ी ही दृढ़ता और साहस से काम लेते हैं।
विज्ञापन


संवाले रंग वाले व्यक्ति अधिक परिश्रमी होते हैं और आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए लगन पूर्वक कार्य पर ध्यान देते हैं। समुद्रशास्त्र के अनुसार इस रंग के व्यक्ति की आर्थिक स्थिति सामान्य रूप से अच्छी होती है।

इनका बौद्धिक स्तर सामान्य होता है अतः किसी भी विषय में फैसला लेने के लिए इन्हें काफी सोच-विचार करना पड़ता है। यह एक स्थान पर लंबे समय तक टिक कर रहना पसंद नहीं करते हैं, इस प्रकार इनका मन भी अस्थिर रहता है।
विज्ञापन


संवाली सूरत वाली महिलाएं अपने दांपत्य जीवन को बेहतर बनाने की कला में निपुण होती हैं। काम की भावना इनमें अधिक होती है। निकट सगे-संबंधियों एवं रिश्तेदारों के प्रति आमतौर पर इनका व्यवहार स्नेहपूर्ण होता है। लेकिन क्रोध भी इन्हें खूब आता है इसलिए इनसे उलझने की बजाय प्रेमपूर्ण व्यवहार करना ही उचित रहता है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें