ऐसे निशान देते हैं शुभ संकेत
- यदि शनि पर्वत पर दो खड़ी रेखा मौजूद हैं तो यह दर्शाता है कि व्यक्ति जीवन में बड़ा मुकाम हासिल करेगा।
- अगर शनि पर्वत पर सीढ़ीनुमा संरचना है तो यह धनवान होने का संकेत देता है।
- अगर शनि पर्वत पर चौकोर आकृति हो तो ये शुभ संकेत देती है। ऐसे लोगों को जीवन में बहुत कामयाब होते हैं।
- शनि पर्वत पर खड़ी रेखा भाग्यशाली होने का प्रतीक होती है और ऐसे लोगों को जीवन में सफलता प्राप्त होती है।
Palmistry: हाथ की ये रेखाएं दिलाती हैं राजयोग, लक्ष्मी जी की होती है विशेष कृपा
क्रॉस का निशान देता है ये संकेत
- हस्तरेखा शास्त्र के मुताबिक अगर शनि पर्वत पर क्रॉस का निशान है तो ये चिंताजनक माना जाता है।
- अगर किसी इंसान के हाथ में शनि क्षेत्र पर मौजूद क्रॉस चिह्न भाग्य रेखा तक जा रहा हो तो ऐसे व्यक्ति को जोखिम भरी जगह से बचना चाहिए।
- क्रॉस का निशान इस बात का संकेत देता है कि व्यक्ति किसी दुर्घटना का शिकार हो सकता है या असमय मौत हो सकती है।
- यदि क्रॉस का चिह्न मध्य भाग में हो तो ऐसा व्यक्ति चिड़चिड़े और गुस्सैल स्वभाव का होता है। साथ ही वह जिंदगी भर संघर्ष करता रहता है और सफलता हाथ नहीं लगती है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस लेख में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।