Palmistry: मणिबंध पर बनने वाली लकीरों और निशान से व्यक्ति के भाग्य और उसके जीवन में सुख-दुख के बारे में पता चलता है।
Palmistry: हथेली पर कई तरह के निशान और लकीरे बनी हुई होती हैं जिसका अध्ययन करके व्यक्ति के भाग्य और भविष्य में होने वाली घटनाओं के बारे में विस्तार से बताया जाता है। हस्तरेखा में मणिबंध रेखाओं का विशेष महत्व होता है। हथेली और हाथ जिस स्थान पर आपस में जुड़ते है उसे कलाई कहा जाता है और इस कलाई के ऊपर कई तरह की रेखाएं बनी हुई होती हैं जिसे हस्तरेखा शास्त्र में मणिबंध कहते हैं। मणिबंध पर बनने वाली लकीरों और निशान से व्यक्ति के भाग्य और उसके जीवन में सुख-दुख के बारे में पता चलता है। हस्तरेखा ज्योतिष शास्त्र में मणिबंध पर कुछ निशान ऐसे होते हैं जिसके बनने पर व्यक्ति को विरासत में धन की प्राप्ति होती है और भाग्यशाली होता है।
-हस्तरेखा ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अगर मणिबंध पर बनी रेखाएं सुंदर और स्पष्ट हो तो व्यक्ति के जीवन में सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होती है। व्यक्ति भाग्यशाली होता है। लेकिन अगर मणिबंध बनी रेखाओं के बीच में कोई क्रास का निशान बना हो व्यक्ति को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
-हस्तरेखा ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब मणिबंध से कोई रेखा निकलते हुए सीधे गुरु पर्वत पर जाकर मिले और मणिबंध की पहली रेखा पर कोई क्रास का निशान बना होता व्यक्ति को यात्रा के दौरान बहुत सारा धन की प्राप्ति होती है।
-अगर मणिबंध की रेखा के बीच में कोण का निशान बने तो व्यक्ति को धन कमाने में काफी मेहनत करनी पड़ती है लेकिन व्यक्ति की उम्र 40 के पार पहुंचने पर उसको भाग्य का अच्छा साथ मिलता है। ऐसे लोगों को पैतृक संपत्ति से अच्छा खासा धन प्राप्त होता है। ऐसे व्यक्ति को जीवन में खूब सारा धन दौलत और मान-सम्मान की प्राप्ति होती है।
-हस्तरेखा ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कई लोगों की हथेली पर बनी रेखाओं के बीच में त्रिकोण का निशान बना हुआ होता है। मणिबंध की पहली रेखा के बीच में त्रिकोण का निशान बनने पर व्यक्ति को अपने पूर्वजों के द्वारा बनाई गई संपत्ति मिलती है।
-अगर किसी व्यक्ति की हथेली पर बनी मणिबंध की रेखाओं के बीच में तारे का निशान बना हुआ तो व्यक्ति बहुत ही भाग्यशाली होता है। व्यक्ति के जीवन में सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होती है।