अंकशास्त्र की गणना से पता चलता है कि जिन लोगों का जन्म दिन 13 नवंबर को है उनके लिए 2014 के 13 नवंबर तक का समय आनंदमय रहेगा।
इस दौरान आर्थिक क्षेत्र में प्रगति होगी। भौतिक सुख-सुविधाओं की चाहत के कारण इन चीजों पर खर्च भी करेंगे। मित्रों एवं निकट संबंधियों से आपको सहयोग मिलेगा।
गृहस्थ जीवन में आपसी समरसता एवं प्रेम बढ़ेगा। सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहेंगे। महिला मित्रों एवं संबंधियों से तालमेल बनाए रखें, इनसे लाभ मिलेगा।
नौकरी करने वालों को अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। अधिकारी प्रमोशन में सहायक रहेंगे। कारोबारियों को व्यवसाय में लाभ मिलेगा।
रोजगार परक परीक्षाओं में छात्रों को सफलता मिलेगी एवं इंजीनियरिंग, विज्ञापन, एनीमेशन, फैशन ड़िजाईनिंग, संगीत, अभिनय आदि क्षेत्रों में करियर बनाने के अवसर मिलेंगे।