अंकशास्त्र की गणना से पता चलता है कि जिन लोगों का जन्मदिन 12 नवंबर को है उन्हें इस साल यानी आज से 2014 के 12 नवंबर तक जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में प्रगति एवं सफलता का अवसर प्राप्त होगा।
समाज में आपका महत्व एवं प्रतिष्ठा बढ़ेगी। परिवार में मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। न्यायिक मामलों में भाग्य का सहयोग प्राप्त कर सकते हैं। न्याय आपके पक्ष में होगा।
आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। चल-अचल संपत्ति में वृद्घि की भी प्रबल संभावना है। व्यवसाय में लाभ एवं विस्तार से कारोबारियों का मन प्रसन्न रहेगा।
छात्रों को परीक्षाओं में सफलता एवं इंजीनियरिंग, बैंकिंग, वकालत, सेना, चिकित्सा आदि क्षेत्रों में करियर बनाने के अवसर मिलेंगे। नौकरी करने वालों को प्रमोशन का लाभ मिल सकता है।
आपके लिए सलाह है कि क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखें।