फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिद्दी और महत्वाकांक्षी होते हैं ऐसे व्यक्ति

Sun, 15 Sep 2013 03:33 PM IST
राकेश/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
आज रविवार है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार जिन लोगों का जन्म रविवार के दिन होता है उन पर सूर्य का प्रभाव होता है। अंक ज्योतिष कहता है कि जिन लोगों का जन्म किसी भी महीन के 1, 10, 19 अथवा 28 तारीख को होता है उन पर सूर्य का प्रभाव होता है। ऐसे व्यक्ति का भाग्योदय 22 से 24वें वर्ष के में होता है।
विज्ञापन


इस दिन जन्म लेने वाले व्यक्ति का सिर गोल होता है। कद-काठी सामान्य होती है और आमतौर पर स्वस्थ्य होते हैं। ऐसे व्यक्ति की आंखें शहद के समान मटमैली होती है। सूर्य के प्रभाव के कारण ऐसे व्यक्ति हठी और महत्वाकांक्षी होते हैं। यह अच्छे नेतृत्वकर्ता होते हैं। इसलिए प्रबंधन एवं राजनीति के क्षेत्र में सफल होते हैं।

दूसरों का अनुसरण करने की बजाय यह अपनी राह खुद बनाना पसंद करते हैं। इनका स्वभाव शक्की होता है। जल्दी किसी बात से रूठ जाते हैं इसलिए इनके साथ सोच-समझकर बात करनी चाहिए। इनमें एक खूबी यह भी होती है कि प्रसन्न होने पर हर संभव सहायता करते हैं। जबकि विरोधियों को कभी माफ नहीं करते।
विज्ञापन


रविवार के दिन जन्मे व्यक्ति की आवाज गंभीर होती है। ऐसे व्यक्तियों को तैलीय और मसालेदार चीजें कम खानी क्योंकि इन्हें पित्त संबंधी रोग होने की संभावना अधिक रहती है। ऐसे व्यक्ति बुखार, त्वचा एवं पेट संबंधी रोग से कष्ट पाते हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें