फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Numerology: इस तारीख में जन्म लेने वाले लोगों पर रहता है राहु का प्रभाव, न करें ऐसी गलतियां

Wed, 12 Aug 2026 07:05 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

मूलांक 4 वालों के ऊपर  राहु का सबसे ज्यादा प्रभाव रहता है। अंक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इन लोगों को कुछ भी करने से बचना चाहिए।
विज्ञापन
Numerology - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों का जन्म महीने की 4, 13, 22 और 31 को हुआ होता है, उसका मूलांक 4 होता है। इस मूलांक के स्वामी ग्रह राहु होते हैं। इस मूलांक के लोग राहु के प्रभाव में रहते हैं। ऐसे लोग हमेशा ही लीक से हटकर सोचते हैं। राहु के प्रभाव के कारण ये लोग हमेशा किसी न किसी तरह के भ्रम में ही रहते हैं। जिसके कारण इनको कई तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। 

विज्ञापन


धन के मामले में जल्दबाजी करने से बचें
मूलांक 4 के लोगों को ज्यादा और बड़ा खतरा लेने से बचना चाहिए। ऐसे लोग बिना सोचे समझे कहीं पर भी धन लगाने से बचें। नहीं तो पैसों से जुड़ी परेशानियां का सामना करना पड़ सकता है। 

अधीर होने से बचें
अंकज्योतिष शास्त्र के अनुसार मूलांक 4 वाले अपनी बात को खुलकर सामने रखना पसंद करते हैं। लेकिन ये जरूरत से ज्यादा वाद-विवाद और बहसबाजी करने से बचते हैं। ऐसे में मूलांक 4 वालों को ज्यादा अधीर होने से बचना चाहिए। 
विज्ञापन

गलत संगत और नशे से दूर रहें
राहु के प्रभाव के कारण मूलांक 4 के लोग गलत चीजों को करने की तरफ ज्यादा आकर्षित होते हैं। ऐसे में मूलांक 4 वाले गलत चीजों और नशे आदि से बचें। कोशिश करें कि हमेशा आपके आस-पास अच्छे लोग ही रहें और गलत रास्ते में जाने से बचें। 

काम को पूरा करें
मूलांक 4 के लोगों को किसी एक चीज पर फोकस करना बड़ा मुश्किल होता है। ऐसे लोगों के दिमाग में एक साथ कई चीजें चलती हैं। ऐसे लोग नौकरी-बिजनेस से जुड़े कामों में नुकसान उठाते हैं। ऐसे में किसी भी काम को कभी भी अधूरा ना छोड़े।

राहु के प्रभाव से बचने के उपाय
ज्योतिष में राहु को अशुभ और छाया ग्रह माना जाता है। ऐसे में राहु के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए कोई भी बड़ा फैसला बहुत ही सोच-समझकर करें। धन कमाने के चक्कर में कभी गलत रास्तों का चुनाव करने से बचें। किसी काम को जल्दबाजी में करने से बचें। 

Weekly Horoscope (10-16 Aug 2026): इन 3 राशि वालों को हो सकते हैं बड़े लाभ, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

Guru Gochar: गुरु का अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश, 4 राशियों की चमकेगी किस्मत; करियर और धन के मामले में मिलेगा लाभ

विज्ञापन


Shani Gochar 2026: 20 अगस्त को शनि का नक्षत्र परिवर्तन, कन्या सहित इन राशि वालों पर रहेंगी नजरें

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें