शादी से पहले वर-वधू की कुण्डली मिलने की परंपरा सदियों से चली आ रही है। लेकिन एक विधि ऐसी है जिसमें आप बिना कुण्डली मिलाए जान सकते हैं कि आपके लिए कौन अच्छा जीवनसाथी हो सकता है।
अंकज्योतिष के अनुसार जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ है उनका मूलांक 1 होता है। ऐसे लोगों पर सूर्य का प्रभाव होता है। ऐसे लोग क्रोधी और जल्दी आवेश में आवेश में आने वाले होते हैं।
ऐसे व्यक्तियों की साझेदारी और अच्छे संबंध उन्हीं से निभती है जिनमें सहनशीलता और समर्पण की भावना रहती है। अंकज्योतिष के नियमानुसार ऐसे लोगों को मूलांक एक वाले से शादी या साझेदारी नहीं करनी चाहिए अन्यथा आपसी मतभेद और तकरार के कारण रिश्ता अधिक समय तक कायम नहीं रह पाता है। मूलांक 6 और 8 वाले व्यक्तियों के साथ भी इनके अच्छे संबंध नहीं रहते हैं।
किससे करें शादी और साझेदारी
अंकज्योतिष की नियम के अनुसार मूलांक एक वाले व्यक्ति अगर मूलांक 2, 3, 5 या 7 वाले से शादी या साझेदारी करें तो संबंध मजबूत होते हैं। इनमें आपसी प्रेम और तालमेल बना रहता है।