फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक मूलांक वाले मकान पर रहता है सूर्य का प्रभाव

Mon, 03 Dec 2012 05:16 PM IST
राकेश/इंटरनेट डेस्क।
विज्ञापन
विज्ञापन
आपने महसूस किया होगा कि किसी घर में जाने पर आपको सुकून और शांति मिलती है और अपने अंदर उर्जा महसूस करते हैं। इसके विपरीत कई घरों में जाने पर आपको लगा होगा कि घर में उर्जा की कमी है। अचानक ही तनाव और बेचैनी महसूस हो रही है। अंकशास्त्र के अनुसार यह मकान के नंबर का भी प्रभाव होता है जो उसे उर्जावान अथवा सुस्त बनाता है।
विज्ञापन


मकान का नंबर आपके मूलांक और भाग्यांक के साथ मेल खाता है तो आप अपने घर में उत्साहित और उर्जावान रहते हैं। अपनी योग्यता का भरपूर इस्तेमाल कर पाते हैं और दिन-प्रतिदिन तरक्की ओर बढ़ते हैं। जबकि मकान का नंबर आपके मूलांक और भाग्यांक का विरोधी अंक है तो इसके विपरीत परिणाम प्राप्त होता है। इसलिए मकान खरीदते समय मकान के नंबर का जरूर ध्यान रखें। यहां मकान नंबर एक की विशेषता बता रहें।

अंकशास्त्र के अनुसार 1 नंबर का घर सूर्य के प्रभाव में रहता है। इस घर में रहने वाले व्यक्ति के मन में प्रति दिन नये कार्य करने और पुरानी परंपराओं से मुक्ति के विचार आते रहते हैं। मन में स्फूर्ति एवं ऊर्जा हमेशा बनी रहती है। एक नंबर के घर में रहने वाले व्यक्ति अपने दम पर आगे बढ़ने की कोशिश करते हैं। इन्हें किसी पर आश्रित रहना पसंद नहीं होता है। यह अपनी उन्नति और समृद्धि के लिए सदैव क्रियाशील रहते हैं।
विज्ञापन


एक नंबर के मकान में रहने वाले व्यक्ति का स्वास्थ्य आमतौर पर अच्छा रहता है। खेल-कूद में इनकी रूचि होती है। नंबर 1 के घर में रहने वाले व्यक्ति के यहां मेहमानों का आना-जाना कम होता है। जिसके कारण ऐसे घर में रहने वाले व्यक्ति अपने कीमती समय को महत्वपूर्ण कार्यों में लगा पाते हैं। ऐसा घर खिलाड़ियों, विद्यार्थियों, यात्रियों और अविवाहित पुरुष व स्त्रियों के लिए श्रेष्ठ होता है।

जिस व्यक्ति का जन्म किसी भी महीने की 1, 10 , 19, 28 तारीख को हुआ है उनके लिए यह मकान काफी लकी होता है। मकान का नंबर ज्ञात करने का तरीका यह है कि मकान का जो भी नंबर है उसे जोड़ें जैसे 67। इस मकान का मूलांक होगा 4 क्योंकि 6+7 को जोड़ने पर अंक तेरह प्राप्त होता है।

अंकशास्त्र में 1 से लेकर 9 अंकों से ही फल जाना जाता है इसलिए 13 को फिर से जोड़ेंगे तो अंक 4 प्राप्त होगा। अगर मकान की संख्या 67A है तो A के लिए अंक 1 जोंड़ेंगे। इस तरह आप भी अपने मकान का अंक ज्ञात कीजिए और जानिए आपके लिए मकान कितना लकी है।
विज्ञापन


अगले अंक में मकान नं 2 की विशेषता जानिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें