जिन लोगों का जन्मदिन 16 जनवरी को है उनके लिए यह साल संघर्षपूर्ण रहेगा। मेहनत और परिश्रम से अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में सफल होंगे।
अंक ज्योतिष की गणना के जिन लोगों का जन्म 16 जनवरी को होता है उनमें असंतुष्टि की भावना रहती है। अपनी इस भावना के कारण यह सदैव गतिशील बने रहते हैं।
इस वर्ष सफलता धैर्य रखने पर ही मिलेगी। न्याय के क्षेत्र में विजयी होंगे। अपने प्रयासों से आर्थिक स्थिति में सुधार लाने में सफल हो सकते हैं। परीक्षाओं में सफलता मिलेगी।
इंजीनियरिंग, केमिस्ट, पैरा मेड़िकल, गुप्तचर विभाग, एयर होस्टेस आदि क्षेत्रों में करियर बनाने के अवसर मिलेंगे। मशीनरी, लोहा, सीमेंट आदि व्यवसायों में उत्तम धन लाभ होगा। सरकारी क्षेत्र में सेवारत जातकों को उन्नति का अवसर मिलेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।