इस वर्ष जीवन में सुखद परिर्वतन आएंगे। लक्ष्य प्राप्ति में सफलता मिलेगी। भू संपत्ति में वृद्धि संभव है। आय के स्त्रोतों में वृद्धि होगी।
अंकज्योतिष की गणना के अनुसार साल 2014 में विदेश यात्रा के अवसर मिलेंगे। परीक्षाओं में सफलता एवं शिक्षा विभाग, रेलवे, इंजीनियरिंग, बीमा, बैंक, वकालत आदि क्षेत्र में करियर बनाने के अवसर मिलेंगे।
व्यवसाय में विस्तार एवं लाभ से खुशी होगी। जमा पूंजी में वृद्धि होगी। नौकरी में अधिकारी पक्ष प्रमोशन में सहायक रहेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आरोग्य सुख उत्तम रहेगा।