यह वर्ष आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। मौके का लाभ उठाएं लक्ष्य हासिल करने में सफल होंगे। अपनी योजनाओं को पूरा करने बढ़ेंगे तो सहयोग और समर्थन भी मिलेगा।
अंकों का गणित कहता है कि 2014 में आर्थिक मामलों में उन्नति प्रदान करने वाला होगा। चल-अचल संपत्ति खरीदने के प्रयास में सफलता मिलेगी। भौतिक सुख के साधनों में इजाफा होगा।
पढ़ें, सलामन, शाहरूख और आमिर के लिए कैसा रहेगा 2014
सामाजिक लोकप्रियता एवं प्रतिष्ठा में वृद्घि होगी। नौकरी करने वालों को अनुकूल स्थानंतरण या प्रमोशन का अवसर मिल सकता है। कारोबारियों को व्यवसाय में लाभ मिलेगा, कारोबार का विस्तार कर सकते हैं।
छात्रों के लिए भी यह वर्ष सुखद रहने वाला है। परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। इंजीनियरिंग, पशुचिकित्सा, केमिस्ट, पत्रकारिता, बैंकिंग, शिक्षण कार्य आदि क्षेत्रों में करियर बनाने के अवसर मिलेंगे।