अंक ज्योतिष की गणना के अनुसार जिन लोगों का जन्मदिन 12 दिसंबर है उनके लिए साल 2014 व्यवसाय में विस्तार एवं धन लाभ में वृद्घि करने वाला होगा।
इनके लिए सलाह है कि उतावलेपन से बचें, धैर्य रखने एवं श्रम करने पर ही इस वर्ष प्रयासों में सफलता मिलेगी। निजी मकान एवं भूमि खरीदने की इच्छा पूर्ण होगी। जमा पूंजी में वृद्धि के योग बन रहे हैं।
पढ़ें, आपके चहेते बॉलीवुड सितारों के लिए कैसा रहेगा 2014
किसी लाभकारी योजना में पूंजी निवेश संभव है। विवाह की दृष्टि से वर्ष अनुकूल रहेगा। संतान सुख की चाहत रखने वालों को खुशखबरी मिल सकती है। छात्रों को परीक्षाओं में सफलता मिलेगी।
पढ़ें, दिसंबर महीने का राशिफल
रेलवे,इंजीनियरिंग,खनन,शिक्षण कार्य आदि क्षेत्रों में करियर बनाने के अवसर मिलेंगे। नौकरी में उन्नति की खुशी होगी। विदेश यात्रा के अवसर मिलेंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।