मेष राशि
धनु राशि में मंगल का गोचर मेष वालों को शुभ फलदायी साबित हो सकता है। मंगल का गोचर आपका भाग्योदय करेगा। करियर में पदोन्नति के योग दिखाई दे रहे हैं। यदि आप कहीं निवेश करने की सोच रहे हैं तो ये समय बहुत ही शुभ है। मेष राशि के जो जातक व्यवसाय से जुड़े हैं उन्हें भी अपार धन लाभ प्राप्त होगा। इस दौरान आपको नए करियर बनाने में सफलता प्राप्त हो सकती है। साथ ही आप व्यापार में भी धन अर्जित करने में सफल होंगे।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के लिए मंगल का यह गोचर लाभ की दृष्टि से लाभप्रद होगा। करियर में तरक्की मिलने की संभावना है। मिथुन राशि का स्वामी ग्रह बुध है जिसके कारण व्यापार में भी सफलता मिलने के आसार हैं। कहीं से रुक हुआ धन आपको मिलने की संभावना है। और आपकी आर्थिक स्थिति और मजबूत होने की संभावना है।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों लिए ये समय बहुत ही शुभ रहेगा। मंगल के गोचर के दौरान सिंह राशि के जातकों को हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी। आपकी आर्थिक स्थिति भी सुदृढ़ होगी। नोकरिपेश लोगों की आय में भी वृद्धि होने की संभावना है। सिंह राशि के जातकों के लिए यह समय बहुत ही अनुकूल है, आप जिस भी कार्य को हाथ में लेंगे उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी।
मीन राशि
मीन राशि के जातकों को मंगल का राशि परिवर्तन शुभ परिणाम देगा। मीन राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने की संभावना है। यदि आप नौकरी में परिवर्तन का विचार कर रहे हैं तो आपके लिए यह मौका अच्छा है। मीन राशि के जातकों को जीवन में चल रही आर्थिक परेशानी में भी विराम लगेगा। मीन राशि के स्वामी गुरु बृहस्पति हैं और ज्योतिष के अनुसार गुरु और मंगल ग्रह के बीच मैत्रीभाव होने के कारण मीन राशि के जातकों का भाग्योदय होगा।