कर्क राशि
कर्क राशि के स्वामी ग्रह चंद्र देव हैं। राहु ग्रह का यह परिवर्तन बेहद ही फलदायी होगा। यदि आपका व्यापार है तो इस दौरान आपको धन लाभ प्राप्त होगा। कर्क राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में नए अवसर प्राप्त होंगे। जो जातक नया व्यवसाय आरंभ करना चाहते हैं, उनके लिए यह अच्छा अवसर है। जब कोई ग्रह आपकी जन्म कुंडली के पांचवें, दसवें और ग्यारहवें भाग में गोचर करता है, तो करियर में बदलाव, उच्च सफलता और नई उच्च स्तरीय नौकरी लगती है। इसलिए सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे इस राशि के जातक के लिए ये साल विशेष रूप से लाभदायक साबित होगी।
कुंभ राशि
राहु के मेष राशि के गोचर से कुंभ राशि वालों की आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आय में वृद्धि की संभावना है। कुंभ राशि के जो जातक जो शनि ग्रह से संबंधित वस्तुओं जैसे लोहे या तेल का व्यवसाय कर रहे हैं, उनके लिए निवेश का समय अच्छा है। कुंभ राशि के जो जातक नौकरी की तलाश कर रहे हैं उन्हें मनचाही नौकरी मिलने की संभावना है। इस दौरान भाग्य का भी आपको साथ पूर्ण रूप से मिलेगा।