फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Makar Sankranti 2022: मकर संक्रांति के दिन राजा भागीरथ ने किया था अपने पूर्वजों का तर्पण, दान करने से मिलता है सौ गुना फल

Fri, 14 Jan 2022 03:50 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली

सार

Makar Sankranti 2022: मकर संक्रांति के दिन सूर्यदेव अपने पुत्र शनिदेव से मिलने उनके घर जाते हैं। सूर्यदेव की कृपा जिस पर होती है, वह समाज में यश, कीर्ति, पद, प्रतिष्ठा प्राप्त करता है। आइए जानते हैं कि मकर संक्रांति के दिन ऐसा क्या करें जिससे जीवन में तरक्की के रास्ते खुल जाएं। 
विज्ञापन
Makar Sankranti 2022 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Makar Sankranti 2022:  मकर संक्रांति का पर्व भगवान विष्णु और सूर्यदेव को समर्पित माना जाता है। मकर संक्रांति के त्योहार को लेकर कई मान्यताएं है। माना जाता है कि इस दिन ही मां गंगा, भगवान शिव की जटाओं से निकलकर भागीरथ के पीछे-पीछे चलकर कपिल मुनि के आश्रमपहुंची थी और वहाँ से फिर सागर में मिल गई थीं। ऐसा भी माना जाता है कि मकर संक्रांति के दिन सूर्यदेव अपने पुत्र शनिदेव से मिलने उनके घर जाते हैं। सूर्यदेव की कृपा जिस पर होती है, वह समाज में यश, कीर्ति, पद, प्रतिष्ठा प्राप्त करता है। आइए जानते हैं कि मकर संक्रांति के दिन ऐसा क्या करें जिससे जीवन में तरक्की के रास्ते खुल जाएं। 

विज्ञापन


मकर संक्रांति पर क्या करें 

  • मकर संक्रांति पर दान का विशेष महत्व माना गया है। मान्यता है कि इस दिन किया गया दान सौ गुना होकर दान देने वाले को वापस प्राप्त होता है। आइए जानते मकर संक्रांति के दिन दान कैसे करें। 
  • मकर संक्रांति के दिन काले तिल से शनिदेव की पूजा करें। ऐसा करने से शनि दोष का प्रभाव कम हो जाता है। 
  • इस दिन पितरों के निमित किए गए तर्पण से पितर प्रसन्न होते हैं। मान्यता है कि इसी दिन राजा भागीरथ ने अपने पूर्वजों का तर्पण कर उनकी आत्माओं को तृप्त किया था। 
  • आज के दिन  घर में सूर्यदेव की तांबे की प्रतिमा लगाएं। घर में उस स्थान पर सूर्यदेव की प्रतिमा लगाएं, जहां सभी परिजन एक साथ एकत्र होते हों। 
  • बच्चों के कमरे में भी सूर्यदेव की प्रतिमा लगा सकते हैं । 


मकर संक्रांति पर क्या दान करें 

  • मकर संक्रांति पर तिल का दान करने की परंपरा है। 
  • सूर्यदेव और भगवान श्री हरि विष्णु भी तिल का दान करने से प्रसन्न होते हैं। 
  • मकर संक्रांति पर खिचड़ी का दान करें। 
  • इस त्योहार पर ऊनी कपड़े का दान करना शुभ माना जाता है। 
  • मकर संक्रांति के दिन पक्षियों को दाना खिलाएं। 
  • इस दिन गाय को हरा चारा खिलाएं। 
  • जो व्यक्ति मकर संक्रांति के दिन स्नान नहीं करता है वह रोगी और निर्धन बना रहता है। 
  • इस दिन तिल से स्नान करने वाला मनुष्य जीवनभर निरोगी रहता है। 
  • इस दिन भगवान सूर्य को जल अर्पित करने के बाद पितरों का स्मरण करते हुए तिलयुक्त जल देने से पितर प्रसन्न होते हैं। 
  • यदि कोई रोगी है तो उसे मकर संक्रांति के दिन तिल का उबटन लगाकर स्नान करना चाहिए।
  •  मकर संक्रांति के दिन तेल का दान करने से पहले ध्यान रखें कि यह प्रयोग में न लाया गया हो। 

विज्ञापन

मकर संक्रांति पर क्या न करें 

  • इस दिन किसी को स्टील की वस्तुएं दान नहीं करनी चाहिए। 
  • मकर संक्रांति पर झाड़ू का दान न करें। 
  • इस त्योहार पर वस्त्रों का दान करना शुभ है मगर वस्त्र काले रंग के ना हों। 
  • इस दिन गाय के दूध से बने घी का दान करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें