फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Makar Sankranti 2022: मकर संक्रांति के दिन इस चीज का करें दान, शनिदेव और भगवान सूर्य करते हैं दुख-दर्द दूर

Fri, 14 Jan 2022 01:16 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली

सार

Makar Sankranti 2022: आज यानी 14 जनवरी 2022 को शुक्ल पक्ष की द्वादशी की तिथि को यह त्योहार मनाया जा रहा है। मकर संक्रांति के त्योहार पर दान का विशेष महत्व होता है।  इस दिन लोग गरीबों और जरूरतमंदों को कई अलग-अलग चीजें दान करते हैं। 
विज्ञापन
Makar Sankranti 2022 - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Makar Sankranti 2022: मकर संक्रांति का पर्व हिन्दू धर्म में बहुत ही विशेष माना जाता है। इस दिन सूर्य देव मकर राशि में प्रवेश करते है और इसके साथ ही खरमास समाप्त हो जाते हैं  और मांगलिक कार्य आरंभ होते हैं। मकर संक्रांति के त्योहार को देश के अलग-अलग हिस्सों में अलग-अलग रूप में मनाया जाता है।  उत्तर भारत में इसे खिचड़ी पर्व के नाम से भी जाना जाता है। आज यानी 14 जनवरी 2022 को शुक्ल पक्ष की द्वादशी की तिथि को यह त्योहार मनाया जा रहा है। मकर संक्रांति के त्योहार पर दान का विशेष महत्व होता है।  इस दिन लोग गरीबों और जरूरतमंदों को कई अलग-अलग चीजें दान करते हैं।  इस दिन लोग सबसे पहले उठकर स्नान करते हैं।  इसके बाद सूर्य देव को अर्घ्य देकर की चीजों का दान दिया जाता है।  तो चलिए हम आपको उन चीजों के बारे में बताते हैं जिसके दान को आज के दिन फलदायी माना जाता है। 

विज्ञापन


तिल का दान
आज के दिन तिल के दान को बेहद शुभ माना जाता है।  शास्त्रों के अनुसार मकर संक्रांति को तिल संक्रांति भी कहा जाता है।  इस दिन काले तिल  के दान से जीवन की सभी परेशानियां दूर होती है।  इसके साथ ही सूर्यदेव और भगवान विष्णु भी प्रसन्न होते हैं।   

खिचड़ी का दान
मकर संक्रांति को खिचड़ी के त्योहार के रूप में भी जाना जाता है। इस दिन खिचड़ी के दान से पुण्य की प्राप्ति होती है।  इस दिन चावल और काली उड़द की दाल खिचड़ी को दान करना चाहिए।  काले उड़द से शनिदेव प्रसन्न होते हैं।  इसके साथ ही जीवन के सभी दोष भी दूर हो जाते हैं।  
विज्ञापन


गुड़ का दान
आज के दिन गुड़ के दान की भी विशेष महत्व है।  मकर संक्रांति के दिन गुड़ से बनी चीजें खाने और दान करने से विशेष लाभ की प्राप्ति होती है।  इसके दान से शनि, गुरु और सूर्य तीनों प्रसन्न होते हैं। 

वस्त्रों का दान
मकर संक्रांति के दिन वस्त्र  का दान करने से आपको कई तरह के लाभ मिल सकते हैं।  कोशिश करें की किसी गरीब या बेसहारा को उसके घर जाकर गर्म कपड़े, कंबल का दान जरूर दें। 

घी का दान
आज के दिन देसी घी का दान करने से बहुत से लाभ प्राप्त होते हैं।  इससे आपके मान-सम्मान, यश में बढ़ोत्तरी होती है।  यह भौतिक सुविधाओं की प्राप्ति में भी मदद करता है। इसके साथ ही  तेल और गाय को हरा चारा दान देने से भी शुभ फल प्राप्त होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें