फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Makar Sankranti 2022: मकर संक्रांति तक इन राशि के जातकों को प्राप्त होगी पद-प्रतिष्ठा

Wed, 12 Jan 2022 11:54 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली

सार

Makar Sankranti 2022 : ज्योतिष गणनाओं के अनुसार मकर संक्रांति तक का समय कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। इन राशियों पर सूर्य ग्रह की विशेष कृपा रहेगी।आइए जानते हैं मकर 14 जनवरी तक का समय किन राशि के जातकों के लिए शुभ रहेगा। 
 
विज्ञापन
Makar Sankranti 2022
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Makar Sankranti 2022: हर वर्ष जब सूर्य मकर राशि की यात्रा आरंभ करते हैं तो इसे मकर संक्रांति कहा जाता है। इसी के साथ सूर्यदेव उत्तरायण भी हो जाते हैं। मकर संक्रांति भारतीय संस्कृति के प्रमुख त्योहारों में से एक है। सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करते ही खरमास समाप्त हो जाता है और सभी शुभ और मांगलिक कार्य आरंभ हो जाते है। पौष मास में जब सूर्य धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करते हैं उस काल विशेष को ही संक्रांति कहते हैं। हिंदू धर्म में सूर्य देव को प्रत्यक्ष देव कहा गया है। जो प्रतिदिन साक्षात् दर्शन देकर सारे जगत में ऊर्जा का संचार करते हैं। भारतीय ज्योतिष में सूर्य को नवग्रहों का स्वामी माना जाता है। मान्यता है कि सूर्य अपनी नियमित गति से राशि परिवर्तन करता है। सूर्य के इसी राशि परिवर्तन को संक्रांति कहा जाता है। इस तरह साल में 12 संक्राति तिथियां पड़ती हैं। जिनमें से मकर संक्रांति सबसे महत्वपूर्ण है। ज्योतिष गणनाओं के अनुसार मकर संक्रांति तक का समय कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ और फलदायी रहने वाला है। इन राशियों पर ग्रहों के राजा सूर्य देव की विशेष कृपा रहेगी। आइए जानते हैं मकर 14 जनवरी तक का समय किन राशि के जातकों के लिए शुभ रहेगा। 

विज्ञापन

rashi
मेष राशि- 
मेष राशि के जातक मकर संक्रांति तक शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे। कार्यस्थल में उनकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति में भी सुधार होने की संभावना है। इसके साथ ही वैवाहिक जीवन में चल रही परेशनियां भी दूर होंगी। 

rashi
मिथुन राशि- 
मिथुन राशि के जातकों के लिए मकर संक्रांति तक का समय शुभ फल प्रदान करेगा। इस दौरान कार्यक्षेत्र से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। नौकरीं में पदोन्नति के योग बन रहे हैं। आर्थिक दृष्टि से भी सूर्य का राशि परिवर्तन आपके जीवन में आर्थिक तरक्की प्रदान करेगा। 
विज्ञापन

rashi
कर्क राशि- 
कर्क राशि के जातकों के लिए मकर संक्रांति तक का समय मान-सम्मान में वृद्धि करने वाला है। कार्यक्षेत्र में आर्थिक लाभ प्राप्त होने की संभावना है। सूर्य का राशि परिवर्तन आपको सफलता भी प्रदान करेगा। धन के आगमन के नए अवसर भी आपके समक्ष आ सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें