Mercury Transit: ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को एक शुभ ग्रह माना जाता है। बुध ग्रह मिथुन एवं कन्या राशि के स्वामी हैं। बुध ग्रह सूर्य और शुक्र के साथ मित्र भाव से तथा चंद्रमा से शत्रुतापूर्ण और अन्य ग्रहों के प्रति तटस्थ रहता है। वैदिक ज्योतिष में बुध देव को वाणी, बुद्धि और व्यापार का दाता कहा जाता है। मान्यता है जिन लोगों की कुंडली में बुध देव की स्थिति सकारात्मक होती है। बुध ग्रह कि शुभ स्थिति जातक को व्यवहारिक, वाक्पटु बनती है जो उनके जीवन में अच्छे परिणाम लेकर आते हैं। साल 2022 में 6 मार्च तक कई राशियों के जातकों के लिए बुध ग्रह बहुत कुछ लेकर आए हैं। 6 मार्च 2022 तक बुध ग्रह मकर राशि में रहेंगे ओ कई राशियों के जातकों को धनलाभ और सफलता दिलाने के प्रबल योग लेकर आए हैं। आइए जानते हैं कौन सी हैं वो राशियां जिन्हें विशेष लाभ प्राप्त होगा।