मेष राशि-
मेष राशि के जातक मकर संक्रांति तक शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे। कार्यस्थल में उनकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति में भी सुधार होने की संभावना है। इसके साथ ही वैवाहिक जीवन में चल रही परेशनियां भी दूर होंगी।
मिथुन राशि-
मिथुन राशि के जातकों के लिए मकर संक्रांति तक का समय शुभ फल प्रदान करेगा। इस दौरान कार्यक्षेत्र से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। नौकरीं में पदोन्नति के योग बन रहे हैं। आर्थिक दृष्टि से भी सूर्य का राशि परिवर्तन आपके जीवन में आर्थिक तरक्की प्रदान करेगा।
कर्क राशि-
कर्क राशि के जातकों के लिए मकर संक्रांति तक का समय मान-सम्मान में वृद्धि करने वाला है। कार्यक्षेत्र में आर्थिक लाभ प्राप्त होने की संभावना है। सूर्य का राशि परिवर्तन आपको सफलता भी प्रदान करेगा। धन के आगमन के नए अवसर भी आपके समक्ष आ सकते हैं।